Advertisement
Anurag Dwary

Anurag Dwary

Resident Editor, MP and Chhattisgarh
अनुराग द्वारी करीब ढाई दशक के अनुभव वाले वरिष्ठ और पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं। वे NDTV में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कार्यकारी संपादक हैं. पिछले 10 वर्षों से वे MP-CG की राजनीति, शासन, सामाजिक मुद्दों और जमीनी बदलावों को करीब से कवर कर रहे हैं, जिससे वे इस क्षेत्र की सबसे विश्वसनीय और प्रामा...
Read more

Anurag Dwary

img

अनुराग द्वारी करीब ढाई दशक के अनुभव वाले वरिष्ठ और पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं। वे NDTV में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कार्यकारी संपादक हैं. पिछले 10 वर्षों से वे MP-CG की राजनीति, शासन, सामाजिक मुद्दों और जमीनी बदलावों को करीब से कवर कर रहे हैं, जिससे वे इस क्षेत्र की सबसे विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार आवाज़ों में शामिल हैं.

उन्हें पत्रकारिता के प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड और रेड इंक अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. अनुराग की पहचान गहरी फील्ड रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए है.

MP-CG से पहले उन्होंने करीब एक दशक महाराष्ट्र में रिपोर्टिंग की, जहां उन्होंने चुनाव, आतंकी हमले, हाईकोर्ट, राजनीति और सामाजिक आंदोलनों को कवर किया. वे गुजरात, बंगाल, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के चुनावों के साथ-साथ देशभर की कई बड़ी खबरें कवर कर चुके हैं. उन्होंने श्रीलंका में क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसी अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट भी कवर की हैं. NDTV की “मॉनसून एक्सप्रेस” जैसी सीरीज में मॉनसून का पीछा करते हुए उन्होंने करीब दो महीने नॉर्थ ईस्ट से पंजाब तक सड़क यात्रा की और देश को बेहद करीब से देखा. अमिताभ बच्चन और मनोज बाजपेयी जैसे अभिनेताओं के लिए NDTV के कई विशेष कार्यक्रमों की स्क्रिप्ट भी उन्होंने लिखी है.

अनुराग ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के AJK Mass Communication Research Centre से Development Communication में मास्टर डिग्री ली है. वे PTI, Star News और BBC जैसे संस्थानों से भी जुड़े रहे हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com