Edited by: सूर्यकांत पाठक | Sunday September 24, 2023
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार को उदयपुर में अपने करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी में शामिल होने के लिए कई मेहमान उदयपुर पहुंचे. रविवार को शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा उदयपुर पहुंचीं. डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उदयपुर एयरपोर्ट पर नजर आए.
ndtv.in