Written by: सुबोध आनंद गार्ग्य | Tuesday December 17, 2019
सीएचएसएल 2017 भर्ती (SSC CHSL 2017) के लिए एसएससी (SSC) ने खाली पदों की अंतिम सूची जारी कर दी है. वैकेंसी की बात की जाए तो कुल पदों की संख्या 5874 है, जिन पर भर्तियां की जाएगी. हालांकि, मई में जो सूची जारी की गई थी उसकी तुलना में पदों की संख्या कम की गई है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सीएचएसएल 2017 (SSC CHSL 2017) और सीजीएल 2017 रिजल्ट (SSC CGL 2017 Result) पर लगाई गई रोक को वापिस ले लिया था.
ndtv.in