Reported by: भाषा | Thursday August 31, 2023
इस साल अगस्त में देश भर में सामान्य से लगभग 30 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है. वहीं, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में यह आंकड़ा 50 प्रतिशत से अधिक रहा है. गुरुवार को ‘सीएक्यूएम’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन का काम करने वाली वैधानिक संस्था वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने कहा कि कम बारिश के बावजूद, अगस्त में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘‘संतोषजनक’’ और ‘‘मध्यम’’ स्तरों के बीच रहा.
ndtv.in