Reported by: भाषा | Thursday February 25, 2021
केरल के अलप्पुझा जिले में बुधवार रात को दो समूहों के बीच हुई झड़प में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि चेर्थला के पास नगमकुलनगरा इलाके में आरएसएस और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के बीच हुई झड़प में संघ के कार्यकर्ता नंदू की मौत हो गई. एसडीपीआई इस्लामिक संगठन पीएफआई की राजनीतिक इकाई है.
ndtv.in