Reported by: भाषा | Sunday February 21, 2021
Gujarat Local Body Polls: अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जामनगर और भावनगर के छह नगर निगमों के विभिन्न वार्डों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जिसके तुरंत बाद लोग मतदान केंद्रों के बाहर कतार में दिखाई दिए. मतदान शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. सुबह के समय विभिन्न बूथों पर बुजुर्ग मतदाताओं को भी देखा गया, जहां लोग मास्क और सैनिटाइटर के उपयोग और सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित कोविड-19 रोकथाम मानदंडों का पालन करते दिखे.
ndtv.in