Somu Anand
सोमू आनंद बिहार से NDTV के लिए रिपोर्ट करते हैं। बिहार के समाज, राजनीति, पब्लिक पॉलिसी, पर्यावरण, खेती - किसानी, और प्रशासन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं। बिहार को आंकड़ों के सहारे देखने - दिखाने में उनकी रुचि है। उनकी रिपोर्ट में मानवीय चेहरों के साथ आंकड़े भी शामिल होते हैं। सोमू को ग्राउंड रिपोर्टिंग पसंद है। बाढ़ग्रस्त कोसी के इलाके से आते हैं, पटना विश्वविद्यालय से स्नातक और फिर जयपुर के हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है। मैथिली बोलते हैं, भोजपुरी समझते हैं। मिथिला में बचपन बिताया है, मगध में रहकर काम कर रहे हैं।
2025 के विधानसभा चुनाव में चुनावी आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित उनकी रिपोर्ट खूब पसंद की गई। इस दौरान उन्होंने कई एक्सक्लूसिव खबरें ब्रेक की। राज्यसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के 4 विधायकों के एब्सेंट कराने की एनडीए की रणनीति का जिक्र सोमू ने सबसे पहले किया था। बिहार से राजस्थान तक शादी के नाम पर महिलाओं की तस्करी वाली रिपोर्ट पर खूब चर्चा हुई थी। कॉलेज के दिनों में मचान नाम का वीडियो ब्लॉग चलाते थे। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की कवरेज के लिए मचान काफी लोकप्रिय हुआ था। 2019 में बिहार घूम कर लोकसभा चुनाव कवर किया। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव को बतौर स्वतंत्र पत्रकार कवर किया. NDTV में जुड़ने से पहले उन्होंने Down to Earth, Gaon Connection के लिए बतौर स्वतंत्र पत्रकार काम किया है।
-
NEET Re-Exam: बिहार में कोचिंग सेंटर्स पर होगा सख्त पहरा, परीक्षा केंद्र पर सत्तू- ORS की व्यवस्था
NEET Re-Exam: 21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा के लिए बिहार में तैयारियां जोरों पर है. मंगलवार को मुख्य सचिव और डीजीपी ने समीक्षा बैठक की. बैठक में निर्देश दिया गया कि संदिग्ध कोचिंग सेंटर्स का लगातार निरिक्षण किया जाए.
- Tuesday June 9, 2026
- Reported by: सोमू आनंद, Edited by: Arti Mishra
-
पटना फायरिंग मामले में खान सर को गिरफ्तारी से बड़ी राहत, जानें अदालत में क्या-क्या हुआ
खान सर को पटना जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने पटना कोचिंग फायरिंग विवाद मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.
- Tuesday June 9, 2026
- Reported by: रमन राय, सोमू आनंद, Edited by: श्वेता गुप्ता
-
खान सर नहीं होंगे गिरफ्तार, पटना फायरिंग मामले में कोर्ट से मिली राहत
खान सर नहीं होंगे गिरफ्तार, पटना जिला कोर्ट ने फायरिंग मामले में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. पटना जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई के दौरान खान सर ने खुद को बेकसूर बताया.
- Tuesday June 9, 2026
- Reported by: सोमू आनंद, Edited by: तिलकराज
-
The Inside Story Of Rivalry Between Khan Sir And Raushan Sir
While the recent dispute may have been triggered by the removal or installation of posters, there is a long backstory to it
- Monday June 8, 2026
- India News
- Reported by Somu Anand
-
खान सर की अग्रिम जमानत याचिका दाखिल, वकील बोले- दूसरे पक्ष की संतुष्टि के लिए दर्ज की गई FIR
पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में खान सर पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार का क्या होगा? यह कल का दिन तय करेगा. खान सर के वकील ने पटना सिविल कोर्ट ने आज उनके अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल किया.
- Monday June 8, 2026
- Reported by: सोमू आनंद, रमन राय, Edited by: प्रभांशु रंजन
-
टॉपर्स की खरीद, कोचिंग हब पर कब्जा, हॉस्टल के जरिए एक-दूसरे पर हमला! खान सर-रोशन सर के बीच दुश्मनी की Inside Story
पटना में खान सर और रोशन आनंद सर के बीच चल रही लड़ाई के पीछे लाखों रुपए में टॉपर स्टूडेंट के खरीद-बिक्री के आरोप, मुसल्लहपुर स्थित कोचिंग हब किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस पर एकाधिकार की चाहत सहित कई कारण हैं. आइए सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं खान सर vs रोशन आनंद के बीच चल रहे इस विवाद की पूरी कहानी.
- Sunday June 7, 2026
- Written by: सोमू आनंद, Edited by: प्रभांशु रंजन
-
आज सरेंडर नहीं कर सकेंगे खान सर, कोर्ट का समय समाप्त; वकील बोले- अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल करेंगे
कोचिंग फायरिंग केस में गैर जमानती धारा में मुकदमा दर्ज होने के करीब 24 घंटे बाद खान सर ने सरेंडर करने का फैसला कर दिया है. वो पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करेंगे. ज्ञानबिंदु कोचिंग से चल रहे विवाद के बीच खान सर ने कोर्ट में सरेंडर करने का फैसला लिया है.
- Saturday June 6, 2026
- Reported by: सोमू आनंद, Edited by: प्रभांशु रंजन
-
Lalu Yadav, Rabri Devi's Z-plus Cover Withdrawn, RJD Workers Guard Bungalow With Sticks
The Bihar government had withdrawn the top-category Z-plus security cover of Lalu Yadav and Rabri Devi.
- Saturday June 6, 2026
- India News
- Reported by Somu Anand, Raman Rai, Edited by Pushkar Tiwari
-
कहां लापता हैं खान सर? FIR के 24 घंटे बीते, अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस, पटना कोचिंग में सरगर्मी
खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे. उनके गार्ड का दिया हुआ यह बयान उनके खिलाफ केस को मजबूत करता है. लेकिन FIR के 24 घंटे बाद भी खान सर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
- Saturday June 6, 2026
- Reported by: सोमू आनंद, Edited by: प्रभांशु रंजन
-
सुरक्षा घटाने पर राबड़ी-लालू हुए नाराज, बाकी बचे पुलिसकर्मियों को भी भेज दिया वापस
लालू यादव और राबड़ी देवी की सिक्यॉरिटी घटाने के फैसले का आरजेडी ने तीखा विरोध किया है. पार्टी ने कहा कि दोनों नेताओं को ये अपमानित करने का प्रयास है. इस बीच राबड़ी देवी ने अपने आवास पर तैनात बाकी पुलिसकर्मियों को वापस भेज दिया है.
- Saturday June 6, 2026
- Reported by: सोमू आनंद
-
खान सर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेदारी - सूत्र
खान सर को बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश जानता है. स्टूडेंट के साथ-साथ उनके आम लोग भी उनके पढ़ाने के तरीके के मुरीद हैं, मगर फायरिंग केस में उनका नाम आना सभी के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है.
- Friday June 5, 2026
- Reported by: शिवम कुमार, सोमू आनंद, Edited by: विजय शंकर पांडेय
-
झूठी अफवाह क्यों फैलाई, गार्ड को गोली चलाने किसने कहा? इन 5 सवालों के घेरे में खान सर, इस बार बढ़ी मुश्किलें
चर्चित शिक्षक खान सर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं. बीते दिनों पटना में उनके कोचिंग सेंटर के बाहर हुई फायरिंग का मामला अब उलझता नजर आ रहा है. ज्ञानबिंदु कोचिंग की ओर से जारी वीडियो में खान सर के गार्ड ही फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. जिन्हें अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही खान सर से भी पूछताछ की गई है.
- Friday June 5, 2026
- Reported by: सोमू आनंद, Edited by: प्रभांशु रंजन
-
खान सर की गिरफ्तारी की मांग क्यों कर रहे हैं ज्ञान बिंदु के छात्र, NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट
खान सर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्र कारगिल चौक पर प्रदर्शन कर रहे हैं और रौशन आनंद की रिहाई की मांग कर रहे हैं.
- Thursday June 4, 2026
- Reported by: सोमू आनंद, Edited by: आलोक कुमार ठाकुर
-
पटना के कारगिल चौक पर छात्रों का प्रदर्शन, ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के पक्ष में कर रहे कैंडल मार्च
पटना में बड़ी संख्या में छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के समर्थन में प्रदर्शन किया.
- Thursday June 4, 2026
- Reported by: सोमू आनंद, Edited by: आलोक कुमार ठाकुर
-
'खान सर को गिरफ्तार करो, रौशन सर को रिहा करो...', पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों का प्रदर्शन
पटना में छात्रों ने खान सर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग कर रहे हैं.
- Thursday June 4, 2026
- Reported by: सोमू आनंद, Edited by: आलोक कुमार ठाकुर