कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन, जिसे "काफी संक्रामक" माना जा रहा है, अब तक कम से कम 59 देशों में फैल चुका है. नए वैरिएंट की एंट्री के बाद से तीसरी लहर को आशंका गहराने लगी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की शीर्ष अधिकारी ने कहा, "नए वैरिएंट का मतलब यह नहीं है कि चीजें बदतर होंगी, लेकिन निश्चित रूप से, स्थितियां अधिक अनिश्चित होंगी."