Reported by: शरद शर्मा, Edited by: गुणातीत ओझा | Saturday June 5, 2021
Delhi Unlock: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 400 के करीब नए मामले सामने आए हैं और पाजिटिविटी रेट 0.5% हो गया है. आज शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को 14 जून सुबह 5 बजे तक बढ़ाने की घोषणा की है. लेकिन, साथ ही इसमें कई सारी रियायतों की भी घोषणा की है. दिल्ली में सभी बाजार, मॉल्स और मार्केट काम्प्लेक्स (साप्ताहिक बाजार के अलावा) खुलेंगे. बाजार ऑड-इवेन के आधार पर खुलेंगे, यानी किसी भी दुकान को एक दिन छोड़कर खोलने की इजाजत होगी. दुकानदार अपनी दुकानें सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खोल सकेंगे. वहीं, मेट्रो का संचालन 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू किया जाएगा.
ndtv.in