Reported by: भाषा, Edited by: सूर्यकांत पाठक | Thursday October 21, 2021
कोविड-19 से बचाव के लिए जारी टीकाकरण के तहत दी गई डोजों की संख्या 100 करोड़ पूरी होने पर देश में सबसे बड़ा खादी का तिरंगा गुरुवार को लाल किले में फहराया जाएगा. अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस तिरंगे की लंबाई 225 फुट और चौड़ाई 150 फुट है और इसका वजन लगभग 1,400 किलोग्राम है. उन्होंने कहा कि यही तिरंगा दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर लेह में फहराया गया था.
ndtv.in