Written by: सुभाषिनी त्रिपाठी | Saturday April 18, 2026
UK Board 10th-12th Result 2026: इस साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2,15,252 छात्र शामिल हुए थे. इनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र शामिल हैं. परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और बोर्ड मुख्यालय में डेटा वेरिफिकेशन का काम अंतिम चरण में है.
ndtv.in