Written by: नेहा फरहीन | Thursday April 30, 2020
पटना यूनिवर्सिटी PUCET 2020 के लिए एप्लिकेशन की प्रक्रिया आज शाम 4 बजे से शुरू करेगी. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी नोटिस में बताया गया है, "विभिन्न अंडर ग्रेजुएटट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करने की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी." PUCET 2020 विभिन्न अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, सेल्फ फाइनेंसिंग और डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है.
ndtv.in