Edited by: सूर्यकांत पाठक | Saturday December 3, 2022
चुनाव आयोग ने सोमवार को गुजरात चुनाव के दूसरे चरण से पहले मतदाताओं से एक विशेष अपील की. इस अपील में अंतिम चरण में शहरी क्षेत्रों में देखी गई मतदान को लेकर उदासीनता को दूर करने का आग्रह किया गया है. चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, "गुजरात चुनाव के पहले चरण में सूरत, राजकोट और जामनगर में राज्य के औसत 63.3 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है." राज्य में 2017 के चुनाव के पहले चरण में 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ था.
ndtv.in