Reported by: NDTV इंडिया, Edited by: पीयूष जयजान | Sunday November 17, 2024
व्हाइट हाउस के अनुसार, जो बाइडेन ने शनिवार दोपहर को शी जिनपिंग से मुलाकात की और इस समझौते पर पहुंचे कि परमाणु हथियारों के उपयोग पर फैसला इंसान को लेना चाहिए, न कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को. ऐसा माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने से पहले दोनों नेताओं के बीच यह आखिरी मुलाकात थी.
ndtv.in