NDTV Doctor Team | Monday February 4, 2019
World Cancer Day: बदलते दौर के साथ नशे के बढ़ते कारोबार ने बीमारियों का भी जाल बिछा दिया है. तंबाकू का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी अपना विस्तार कर रही है. मध्यप्रदेश में तंबाकू जनित बीमारियों से हर साल 90 हजार लोग काल के गाल में समा जाते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, मध्य प्रदेश में 28.1 फीसदी लेाग किसी न किसी रूप में चबाने वाले तंबाकू उत्पादों का उपभोग करते हैं, जिसमें 38. 7 फीसदी पुरुष और 16.8 फीसदी महिलाएं शामिल हैं. तंबाकू के उपयोग के चलते मुंह, फेफड़े का कैंसर (Mouth cancer) हो जाता है और राज्य में हर साल कैंसर व तंबाकू (Cancer and tobacco) जनित दूसरी बीमारियों के चलते 90 हजार लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं.
ndtv.in