Reported by: आशीष भार्गव | Friday September 2, 2022
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में तीस्ता सीतलवाड़ (Teesta Setalvad) की जमानत याचिका (Bail Plea) पर सुनवाई हुई. CJI यूयू ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस सुधांशु भट की बेंच ने सुनवाई की. गुजरात सरकार की ओर से SG तुषार ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट ने सही तौर पर मामला उठाया कि हाईकोर्ट ने इतना समय क्यों लगाया. मैंने सरकारी वकील से विस्तार से बात की. हाईकोर्ट ने इस मामले में वही किया जो आम तौर पर मामलों में करता है. उन्होंने कहा कि तीन अगस्त को हाईकोर्ट के पास 168 केस लगे थे.
ndtv.in