Reported by: परिमल कुमार, Edited by: राहुल सिंह | Saturday July 11, 2020
Coronavirus Updates India: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज (शनिवार) सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27,114 नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में सामने आने वाले कोरोना (COVID-19) मरीजों की यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है. इस दौरान 519 संक्रमितों की मौत हुई है. 24 घंटों में जिन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं, वह हैं- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली और तेलंगाना.
ndtv.in