Reported by: राजीव रंजन, Edited by: सूर्यकांत पाठक | Monday July 4, 2022
जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के रियासी जिले में गिरफ्तार किए गए लश्कर के आतंकी तालिब हुसैन (Talib Hussain) के खुलासे पर रियासी पुलिस ने और हथियारों की बरामदगी की है. यह हथियार तालिब के राजौरी (Rajouri) के द्रज में उसके एक ठिकाने से मिले हैं. पुलिस ने तालिब के ठिकाने से 6 स्टिकी बम, एक पिस्तौल, तीन पिस्टल मैगज़ीन, दो ग्लॉक पिस्टल,एक 30 बोर पिस्टल, एक यूबीजीएल लांचर, तीन यूबीजीएल ग्रेनेड, 75 एके के राउंड, 15 ग्लॉक पिस्टल राउंड, पिस्टल के 30 बोर राउंड और एंटीना के साथ एक आईईडी रिमोट बरामद किया है.
ndtv.in