Edited by: सूर्यकांत पाठक | Monday November 13, 2023
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिवाली की शुभकामनाएं दीं. एस जयशंकर ने अपनी पत्नी क्योको जयशंकर के साथ यूके के पीएम से मुलाकात की और उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली द्वारा हस्ताक्षरित एक क्रिकेट बैट भेंट किया.
ndtv.in