Reported by: ANI, Translated by: पीयूष जयजान | Monday September 4, 2023
उदयनिधि ने खुलेआम सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही है तब से वह काफी निशाने पर हैं. कई बीजेपी नेताओं ने उनकी टिप्पणी की आलोचना की है. इस बीच, सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने रविवार (3 सितंबर) को उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता विनीत जिंदल ने दावा किया कि स्टालिन के बेटे ने सनातम धर्म के खिलाफ भड़काऊ, अपमानजनक बयान दिया.
ndtv.in