Reported by: मुकेश सिंह सेंगर, Edited by: नितेश श्रीवास्तव | Wednesday February 3, 2021
26 January Violence: दिल्ली में 26 जनवरी को हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने आरोपियों का सुराग देने वालों को एक लाख रुपये तक का इनाम देने का ऐलान किया है. हिंसा में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक के इनाम की घोषणा की है. जानकारी के अनुसार दीप सिधू,जुगराज सिंह,गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर एक लाख का इनाम का ऐलान किया गया है तो वहीं जगबीर सिंह,बूटा सिंह,सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की जानकारी देने पर 50 हज़ार रुपये का इनाम मिलेगा.
ndtv.in