Reported by: भाषा | Tuesday July 21, 2020
महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 8,240 नये मामले सामने आये जिससे यहां इसके कुल मामले बढ़कर 3,18,695 हो गए. वहीं मृतक संख्या 12 हजार से अधिक हो गई. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी.विभाग ने कहा कि दिन में 176 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 12,030 हो गई.
ndtv.in