Reported by: विकास भदौरिया, Edited by: सूर्यकांत पाठक | Wednesday October 9, 2024
Haryana Election 2024: हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार गठित होने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक नायब सिंह सैनी के मंत्रिमंडल में उनके अलावा 12 मंत्रियों को शामिल किए जाने की संभावना है. हरियाणा की नई बीजेपी सरकार में अनिल विज, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, कृष्ण मिड्डा, महिपाल ढांडा, मूलचंद शर्मा, श्रुति चौधरी, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, सुनील सांगवान और सावित्री जिंदल को मंत्री बनाया जा सकता है.
ndtv.in