Reported by: उमा सुधीर, Translated by: विवेक रस्तोगी | Thursday August 16, 2018
जिस वक्त भारत अपने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर सूरज के उगने का इंतज़ार कर रहा था, उसी वक्त गीता ने अपने घर के पास से बह रही नाली में से कुछ आवाज़ें आती सुनीं... तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के वलसरवक्कम इलाके में रहने वाली गीता ने समझा कि शायद कोई छोटा जानवर ढकी हुई नाली में फंस गया है, सो, उसने भीतर झांका और उसे बाहर खींच लिया... लेकिन गीता और पास खड़े अन्य सभी लोगों के होश उड़ गए, जब उन्होंने देखा कि गीता ने जिसे बाहर खींचा, वह एक नवजात लड़का है, जिसके गले से नाल (umbilical cord) तक लिपटी हुई थी.
ndtv.in