Reported by: मुकेश सिंह सेंगर, Edited by: नितेश श्रीवास्तव | Wednesday March 17, 2021
दोपहर 12 बजे दिल्ली पुलिस को बिंदापुर इलाके से झगड़े की सूचना मिली, झगड़े की सूचना पर बिंदापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को कॉल करने वाली 38 साल की महिला शुध्रा ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली महिला अवतार कौर से पार्किंग को लेकर कहा सुनी हुई थी लेकिन बाद में हमने मामले को सुलझा लिया. शुध्रा ने पुलिस को मामला आगे बढ़ाने से इनकार किया, लिहाजा पुलिस मौके से लौट गई.
ndtv.in