Reported by: भाषा | Monday March 15, 2021
अभय चौटाला ने कहा, ‘‘उन चारों (अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, नैना चौटाला) को आने दीजिए (ऐलनाबाद से चुनाव लड़ने के लिए), उन्हें पता चल जाएगा कि उनका क्या महत्व है.’’ उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद सीट (सिरसा जिला) पर उपचुनाव का परिणाम यह तय कर देगा कि चौधरी देवीलाल का असली वारिस कौन है. जजपा, हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा का सहयोगी दल है. राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल दो सीटें रिक्त हैं. ऐलनाबाद के अलावा एक अन्य रिक्त सीट कालका है.
ndtv.in