रायपुर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले बढ़े तो इस महामारी की चपेट में आने से मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. अस्पताल में शवों को ले जाने के लिए एंबुलेंस की कमी हुई तो शवों को अंतिम संस्कार के लिए ट्रकों में रखकर श्मशान घाट ले जाया जा रहा है. एक ट्रक में 7 से 8 शवों को ले जाया जा रहा है.