Reported by: भाषा | Thursday May 14, 2020
बिरला ने कहा, ‘भारत में प्राचीन काल से ही मजबूत लोकतांत्रिक परम्पराएं रही हैं और हमारी लोकतान्त्रिक संस्थाओं ने राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान किया है.’ उन्होंने कहा, ‘हमारी संसद संविधान के उच्च आदर्शों, सहभागितापूर्ण लोकतन्त्र, सामाजिक न्याय और देशवासियों को उनके उचित आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक अधिकार दिलाने के लक्ष्य प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.’
ndtv.in