Reported by: मनीष कुमार | Monday April 11, 2022
अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी खामी, केबल कारों के टकराने की वजह हो सकती है, हालांकि हादसे के सही कारण की अभी पुष्टि होना बाकी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, रोपवे मैनेजर और अन्य कर्मचारी, दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए. देवघर के डिप्टी कमिश्नर मंजुनाथ भजंत्री के अनुसार, हादसे के बाद नेशनल डिजास्टर रिस्पॉस फोर्स (NDRF) की टीम को कार्रवाई में लगाया गया.
ndtv.in