Reported by: मुकेश सिंह सेंगर | Wednesday July 7, 2021
पूर्व केंद्रीय मंत्री पीआर कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या कर दी गई. दिल्ली के वसंत विहार इलाके में 67 साल की किटी मंगलम की हत्या की गई. उनकी तकिए से मुंह दबाकर हत्या की गई. हत्या का आरोपी घर का धोबी और उसके दो साथी हैं. पुलिस ने आरोपी धोबी राजू को गिरफ्तार कर लिया है. उसके दो साथी फरार हैं. लूट के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.
ndtv.in