Edited by: सूर्यकांत पाठक | Monday February 14, 2022
Punjab Assembly Election 2022: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14,16 और 17 फरवरी को पंजाब में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके तहत मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्र को कवर किया जाएगा. बीजेपी के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी. पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को चुनाव होने जा रहा है.
ndtv.in