ख़बर न्यूज़ डेस्क | Saturday May 25, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके गढ़ अमेठी में हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली निवर्तमान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इस बार मोदी सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है. इससे पहले भी वह मानव संसाधन मंत्री बनाई गई थीं लेकिन कई बार विवाद होने के चलते उनके मंत्रालय में फेरबदल कर दिया गया था. शुक्रवार को स्मृति ईरानी ने कहा कि उनकी जीत कोई ‘ राकेट विज्ञान’ नहीं है क्योंकि अमेठी के लोगों को ऐसा प्रतिनिधि चाहिये था जो उनके लिये अगले पांच साल काम कर सके. ईरानी ने कहा कि उन्हें जीत मोदी सरकार के विकास के एजेंडे के कारण मिली.
ndtv.in