Reported by: IANS, Edited by: आनंद नायक | Tuesday March 3, 2020
बंगाल ने कर्नाटक के सामने चौथी पारी में 352 रनों का लक्ष्य रखा था, जवाब में कर्नाटक मैच के चौथे दिन मंगलवार को 177 रनों पर ढेर हो गया. मैच में बंगाल के लिए तेज गेंदबाज इशान पोरेल ने शानदार प्रदर्शन किया. पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले इस छरहरे गेंदबाज ने दूसरी पारी में भी दो विकेट हासिल किए. बंगाल की टीम ने 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है.
sports.ndtv.com/hindi