Edited by: चंदन सिंह राजपूत | Thursday November 5, 2026
यूरोप में गुरुवार को कई यात्री उड़ानों को बम की धमकियां मिलने से हड़कंप मच गया. फिनएयर, रयानएयर और एरलिंगस की कई फ्लाइट्स को या तो आपात लैंडिंग करानी पड़ी या उनका रास्ता बदलना पड़ा. हेलसिंकी-रोम, कोपेनहेगन-सोफिया, मैड्रिड-सोफिया और लंदन-सोफिया की उड़ानें प्रभावित रहीं, जबकि डबलिन से रोम जा रही एरलिंगस की फ्लाइट को फ्रांस के सैन्य एयरबेस पर उतारा गया.
ndtv.in