ख़बर न्यूज़ डेस्क | Monday April 29, 2019
दुबई में रहने वाली 17 साल की भारतीय छात्रा सिमोन नूराली (Simone Noorali) को अमेरिका के सात मुख्य विश्वविद्यालयों में चयन किया गया है. इनमें आइवी लीग स्कूल (Ivy League Universities) में शामिल डार्टमाउथ कॉलेज और यूनिवर्सिटी ऑफ पेसिंलवेनिया भी शामिल हैं. खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया, जॉन हापकिंस यूनिवर्सिटी, इमोरी यूनिवर्सिटी, जॉर्ज टाउन यूनिवर्सिटी में भी सिमोन का चयन हुआ है. अव्वल दर्जे की छात्रा सिमोन मिदरिफ के अपटाउन स्कूल की छात्रा हैं.
ndtv.in