ख़बर न्यूज़ डेस्क | Friday February 23, 2018
मुख्य सचिव के साथ मारपीट के मामले में भले ही आम आदमी पार्टी के दो विधायक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं, मगर पार्टी के नेता अभी भी अधिकारियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं. दिल्ली के उत्तम नगर में एक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक नेरश बाल्यान ने अधिकारियों पर घूस लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि 'जो चीफ सेक्रेटरी के साथ हुआ, जो इन्होंने झूठा आरोप लगाया, मैं तो कह रहा हूं ऐसे अधिकारियों को मारना चाहिए, ठोकना चाहिए. जो आम आदमी के काम को रोक कर बैठे हैं, ऐसे अधिकारियों के साथ यही सलूक होना चाहिए.'
ndtv.in