ख़बर न्यूज़ डेस्क | Saturday April 14, 2018
भारतीय मुक्केबाजों ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार को अपने मुक्के की धमक दिखाते हुए तीन स्वर्ण समेत कुल छह पदक जीते. भारत ने स्वर्ण के अलावा तीन रजत भी जीते. भारत की दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम ने महिलाओं की 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता. पुरुषों के 52 किलेग्राम भारवर्ग में गौरव सोलंकी और 75 किलोग्राम भारवर्ग में विकास कृष्ण ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया. इनके अलावा, भारत की झोली में तीन रजत पदक भी आए। भारत के लिए पुरुषों के 91 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में सतीश कुमार, 46-49 किलोग्राम भारवर्ग में अमित पंघाल और 60 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष कौशिक ने पदक जीते
ndtv.in