Reported by: भाषा | Friday January 26, 2024
फॉक्सकॉन में 40,000 से अधिक लोग काम करते हैं और इस साल इसकी कार्यबल को दोगुना करने की योजना है. समूह का भारत में 10 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का कारोबार है और इसने अब तक देश में आठ अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है. लियू की अगुवाई में फॉक्सकॉन भारत सेमीकंडक्टर मिशन में शामिल हो गया है, जिसके जरिए देश में एक सेमीकंडक्टर परिवेश बनाया जा रहा है.
ndtv.in