Reported by: प्रियांशी शर्मा, Edited by: सूर्यकांत पाठक | Wednesday December 28, 2022
राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी सरकारी अस्पताल में मुफ्त कोविड वैक्सीन उपलब्ध नहीं हैं, जबकि निजी अस्पतालों में 386.25 रुपये में कोविड वैक्सीन अगले कुछ दिनों तक उपलब्ध रहेगी. यानी निजी अस्पतालों में भी समुचित मात्रा में वक्सीन उपलब्ध नहीं है. यह स्थिति तब है जब चीन और अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ने पर सरकार लोगों को "प्रिकाशन डोज" या बूस्टर डोज तुरंत लेने के लिए कह रही है. सरकारी अस्पतालों में सामान्य दो डोज सभी के लिए मुफ्त हैं, जबकि 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए बूस्टर डोज मुफ्त है.
ndtv.in