Reported by: मुकेश सिंह सेंगर | Monday September 3, 2018
राजधानी दिल्ली के जामिया नगर के बटला हाउस इलाके में मेरठ से जिला पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 35 साल का जिला पंचायत सदस्य दिलशाद पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था. वह बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से जुड़ा था. पुलिस के मुताबिक हेलमेट पहने बाइक सवार 2 बदमाशों ने दिलशाद पर 4 गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए.दिलशाद खान मेरठ के सठला से जिला पंचायत सदस्य है.
ndtv.in