Written by: सूर्यकांत पाठक | Monday December 16, 2024
महाराष्ट्र में रविवार को बीजेपी-शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन वाली महायुती सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया. कैबिनेट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के घटक दलों के बीच शक्ति संतुलन की तस्वीर सामने आई. हालांकि जब तक मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हो जाता तब तक फडणवीस कैबिनेट का स्पष्ट चेहरा सामने नहीं आ सकेगा, लेकिन मोटे तौर पर देखा जाए तो फडणवीस ने हर दल की ताकत के हिसाब से उसे उसका हिस्सा दिया है.
ndtv.in