Category

18 Episodes

Secret Files एक बेहद खास पॉडकास्ट सीरीज है, जिसमें भारत की सुरक्षा, ग्लोबल उथल-पुथल, दुनिया की बड़ी खुफिया एजेंसियों और टॉप सीक्रेट ऑपरेशंस से जुड़े मुद्दों पर बेबाक बातचीत होती है। हर शुक्रवार मुनीष देवगन लेकर आते हैं एक नया टॉपिक, जिस पर बात करने के लिए मौजूद होते हैं दो दशकों से राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर कर रहे वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल। सीक्रेट फाइल्स उठाता है हर राज़ से पर्दा, यहां हर सीक्रेट बेनकाब होता है!

Available On

सीक्रेट फाइल्स |भारतीय पायलट ने लड़कर 166 इजरायलियों को बचाया! | 9/11 पार्ट 2?

NDTV India के खास शो- Secret Files में Munish Devgan के साथ देखिए FlyDubai Airlines Flight FZ1073 के 'आतंकी' हमले पर special podcast। सोचिए… आसमान में उड़ता एक यात्री विमान, हजारों फीट की ऊंचाई, और अचानक cockpit के अंदर हुआ ऐसा हमला, जिसने सैकड़ों जिंदगियों को खतरे में डाल दिया। 30 सितंबर की फ्लाईदुबई फ्लाइट  की घटना ने विमान सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Indian Pilot Smit Machchhar ने घायल होने के बावजूद Omani Co-pilot को विमान पर कब्जा नहीं करने दिया। इस घटना में 9/11 जैसे हमले की आशंका भी सामने आई। विमान में दरअसल हुआ क्या, कॉकपिट के अंदर उन चंद मिनटों में क्या क्या हुआ और कौन है इस सबके पीछे  ....इन तमाम सवालों के जवाब ढूंढेंगे NDTV के Senior Executive Editor Aditya Raj Kaul के साथ।

 

Update on : Oct 2, 2026 14:49 (IST)