Category
News

41 Episodes

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आम चुनाव से बड़ा कोई त्योहार नहीं हो सकता, सो, हर नेता का हर बयान, हर गतिविधि, हर बयान का हर पहलू चर्चा के योग्य है... बस, Election Cafe में यही कर रहे हैं हमारे विशेषज्ञ...

img

Lok Sabha Elections: Priyanka Gandhi उपचुनाव के जरिए UP से शुरू करेंगी अपनी पारी? | Election Cafe

Update on : Jun 7, 2024 20:35 (IST)

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनावों में #Congress ने #UttarPradesh में अपने प्रदर्शन में सुधार किया है. पार्टी ने इस बार 6 सीट पर जीत दर्ज की है. इससे पहले के दो चुनावों में पार्टी को 2 और 1 सीट मिली थी. #RahulGandhi रायबरेली से और वायनाड दोनों जगहों से चुनाव जीते है. सवाल है कि वह किस सीट को अपने पास रखेगें और किस सीट को छोड़ेगें. क्या प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर अपने चुनावी पारी की शुरूआत करेगीं. इन सब विषयों पर आज Election cafe शो में बातचीत हुई.

img

Lok Sabha Elections: UP को लेकर क्यों गलत हुए चुनावी पंडित? | Election Cafe

Update on : Jun 6, 2024 22:30 (IST)

लोकसभा चुनावों में #BJP को सबसे ज्यादा नुकसान किसी प्रदेश में हुआ है तो वह है #UttarPradesh. सबसे ज्यादा सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी 33 सीट पर चुनाव जीती है. सवाल है कि 62 सीट से 33 पर बीजेपी कैसे आ गई. जो राजनीतिक पंडित बीजेपी के 70 सीट जीतने की बात कह रहे थी. सवाल है कि आखिर क्यों सभी यूपी के चुनाव परिणाम को भांपने में फेल हो गए. आज Election Cafe शो में इसी विषय पर चर्चा हुई.

img

Maharashtra की लड़ाई में NDA और INDIA में कौन किसपर पड़ेगा भारी? l Election Cafe

Update on : May 17, 2024 22:42 (IST)

लोकसभा चुनावों को लेकर आज #Maharashtra में आज प्रधानमंत्री #NarendraModi और #INDIAAlliance की रैली हुई. 20 मई को महाराष्ट्र में आखिरी चरण का चुनाव है. जिसको लेकर सभी पार्टियां अपना आखिरी दम लगा रही है. आज Election cafe शो में चर्चा हुई की क्या है महाराष्ट्र की जनता का मूड और क्या काम करेंगे सहानुभूति फैक्टर?

img

Mamata Banerjee ने क्यों कहा वह INDIA गठबंधन को करेंगी बाहर से समर्थन? l Election Cafe

Update on : May 16, 2024 23:42 (IST)

#WestBengal की मुख्यमंत्री #MamtaBanerjee के एक बयान से सियासत बदल गई है. ममता बनर्जी ने कहा की अगर #INDIAAlliance की सरकार बनती है तो वह सरकार को बाहर से समर्थन करेगी. इस बयान के बाद जब चर्चा हुई तो उन्होंने कहा की उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया. आज Election Cafe शो में इसी विषय पर चर्चा हुई.

 

img

UP Elections के बीच Mayawati और Raja Bhaiya की चर्चा क्यों जोर पकड़ रही है? | Election Cafe

Update on : May 15, 2024 21:42 (IST)

#UPLokSabhaElections के बीच #BSP प्रमुख #Mayawati ने झांसी में एक रैल में बुलंदेखंड बनाने की बात कही है. इसके साथ ही यह चर्चा फिर जोर पकड़ने लगी है कि क्या मायावती अपना खोया हुआ वोट बैंक फिर से ला पाएंगी. वहीं राजा भैया ने यूपी में बीजेपी को समर्थन नहीं दिया है. ऐसा माना जा रहा था कि वह बीजेपी के उम्मीदवार को समर्थन दे सकते है. आज इन्हीं दोनों विषयों पर Election Cafe शो में चर्चा हुई.

 

img

Lok Sabha Elections 2024: क्या Fourth Phase के बाद बदली है हवा? l Election Cafe

Update on : May 14, 2024 20:53 (IST)

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनावों के चार चरण पूरे हो चुके है. आज #PMModi ने #Varanasi में अपना नामांकन दाखिल किया, इस दौरान #NDA के तमाम सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहे. अब 3 चरण के चुनाव बचे है सवाल है की क्या कुछ हवा बदली है.अगर बदली है तो यह किसके पक्ष में है और किसके खिलाफ़. आज Election Cafe शो में चर्चा इसी विषय पर हुई.

img

Lok Sabha Elections: चौथे फेज की लड़ाई ने इन जगहों पर बनाया दिलचस्प मामला? l Election Cafe

Update on : May 13, 2024 23:18 (IST)

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे फेज को लेकर 96 सीटों पर मतदान हुआ. लगातार यह चौथा चरण है जब मतदान पिछले चुनाव के मुकाबले कम है. कम मतदान #BJP और #Congress में किसके लिए फायदेमंद या नुकसानदायक है. इसका जवाब तो 4 जून को ही मिलेगा लेकिन तीसरे और चौथे चरण में मतदान के अंतर में पहले और दूसरे चरण के मुकाबले कमी आई है. इस फेस में Uttar Pradesh, बंगाल (Bengal) और तेलंगाना (Telangana) ने सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. आज के Election Cafe शो में इसी विषय पर विस्तृत चर्चा हुई.

img

Arvind Kejriwal जेल से बाहर, क्या बदलने लगा है देश का राजनीतिक समीकरण? l Election Cafe

Update on : May 10, 2024 19:41 (IST)

Arvind Kejriwal Out On Interim Bail News: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से अंतरिम जमानत मिल गई. कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार करने के लिए राहत दी है. उन्हें 2 जून को वापस सरेंडर करना पड़ेगा. इस फैसले को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने समर्थन दिया. आप ने इस फैसले का स्वागत किया है. आज Election Cafe में इसी विषय पर चर्चा हुई.

img

Haryana में Congress क्यों चाहती है President rule?

Update on : May 9, 2024 21:43 (IST)

Loksabha Elections के बीच #Haryana में सियासत बदलने लगी है. अचानक से निर्दलीय विधायकों ने अब #BJP सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया. जिसके बाद अब #JJP जो 4 साल से ज्यादा समय तक बीजेपी के साथ सरकार में रही उसने भी सरकार गिराने के समर्थन में पत्र लिखा है. आज Election Cafe शो में इसी विषय पर चर्चा हुई और अंत में हिंदू और मुस्लिम जनसंख्या पर आई रिपोर्ट पर संक्षिप्त टिप्पणी की गई.

img

Elections 2024: 283 सीटों पर चुनाव खत्म, क्या है देश का मिज़ाज और Mayawati की राजनीति |Election Cafe

Update on : May 8, 2024 21:44 (IST)

 लोकसभा चुनावों के तीन मतदान पूरे हो चुके है. देश का आधा चुनाव पूरा हो चुका है. तीसरे चरण में दो चरणों की तुलना में मतदान अच्छा हुआ है. चुनाव आयोग लेकर राजनीतिक पार्टियां भी मतदान बढ़ाने को लेकर काम कर रही थी. इस बीच BSP ने चुनाव के बीच आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया. सवाल है कि यह सब चुनाव के बीच क्यों और क्या है इसके राजनीति मायने

img

Rahul Gandhi का Raebareli जाना, Amethi से रुठना, क्या है Inside Story? | Election Cafe

Update on : May 3, 2024 21:08 (IST)

Election Cafe: कांग्रेस नेता #RahulGandhi ने रायबेरली से नामांकन कर दिया है. वहीं #Amethiसीट से केएल शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार है. जिन दो सीटों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा थी वह अब खत्म हो गई है. #SmritiIrani स्मृति ईरानी के सामने इस बार राहुल गांधी नहीं है. आज Election Cafe शो में चर्चा हुई की राहुल का रायबरेली से लड़ने के पीछे क्या है कांग्रेस का Inside Game और क्या 4 जून के बाद प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव.
 

img

Uttar Pradesh में कितने सीटों पर Mayawati के कारण चुनाव नतीजे चौकाने वाले होंगे? l Election Cafe

Update on : May 3, 2024 00:23 (IST)

Uttar Pradesh लोकसभा चुनावों पर सबकी नजर है लेकिन एक पार्टी है जिसकी चर्चा सबसे कम है वो है #BSP. #Mayawati की पार्टी लगातार चुनाव हार रही है. आज election cafe में बीएसपी के भविष्य को लेकर विस्तार से बातचीत हुई.