NDTV Khabar

डॉक्टरों की हड़ताल पर NDTV से बोले डॉ हर्षवर्धन- ममता बनर्जी को आज लिखेंगे पत्र

 Share

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, 'ममता बनर्जी को हड़ताल खत्म करने के लिए कदम उठाना चाहिए.' हर्षवर्धन ममता बनर्जी को आज पत्र लिखेंगे और डॉक्टरों की हड़ताल खत्म करने की अपील करेंगे. वह शनिवार को देश के सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर अस्पतालों में डॉक्टरों को सेफ इनवायरमेंट मुहैया कराने की गुजारिश करेंगे. हर्षवर्धन ने कहा, 'दिल्ली में जो डॉक्टर हड़ताल पर हैं उनसे अपील करेंगे कि जो उन्होंने शपथ ली थी उसे याद करते हुए हड़ताल वापस लें. विरोध का सांकेतिक तरीका हड़ताल के अलावा दूसरा भी हो सकता है.'



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com