Secret Files एक बेहद खास पॉडकास्ट सीरीज है, जिसमें भारत की सुरक्षा, ग्लोबल उथल-पुथल, दुनिया की बड़ी खुफिया एजेंसियों और टॉप सीक्रेट ऑपरेशंस से जुड़े मुद्दों पर बेबाक बातचीत होती है। हर शुक्रवार मुनीष देवगन लेकर आते हैं एक नया टॉपिक, जिस पर बात करने के लिए मौजूद होते हैं दो दशकों से राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर कर रहे वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज कौल। सीक्रेट फाइल्स उठाता है हर राज़ से पर्दा, यहां हर सीक्रेट बेनकाब होता है!
NDTV India के खास शो- Secret Files में Munish Devgan के साथ देखिए यूरोप की बड़ी ताकत France आज खुद संकट के भंवर में कैसे फंस गया? सड़कों पर उबाल है, जनता में गुस्सा है और सत्ता के सामने मुश्किल सवाल हैं। आखिर फ्रांस में ऐसा क्या हुआ कि हालात संभालना सरकार के लिए चुनौती बन गया? क्या ये सिर्फ विरोध की कहानी है, या इसके पीछे महंगाई और एजुकेशन जैसे मुद्दे हैं या गहरी राजनीतिक साज़िश है? Europe क्या अपने सबसे बड़ी Migrant Crisis का सामना कर रहा है? इन सारे सवालों के जवाब जानते हैं Aditya Raj Kaul के साथ।