Category
News

13 Episodes

इतिहास ज्ञान का अथाह सागर है जिसमें गोते लगाने पर ऐसे-ऐसे मोती मिलते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं. इस सागर की गहराइयों में ऐसे किस्से भरे पड़े हैं जो चीजों को देखने के आपके नजरिए को बदल सकती हैं. आपको पता चलता है कि हम सबका मिला-जुला अतीत कैसा था, हम किन-किन पड़ावों से गुजरते हुए यहां तक पहुंचे हैं. NDTV इतिहास की इस पेशकश में हम आपको उन चीजों से मिलवाएंगे जो कम चर्चित रही हैं लेकिन उनका प्रभाव काफी ज्यादा है. इसमें वे किस्से होंगे जिन्हें आम तौर पर कम पढ़ा-सुना गया है.

Available On
img

Ayatollah Khumaini life story: खुमैनी को कहा था 'हिंदुस्तानी मुल्ला' और छिन गई बादशाहत

Update on : Feb 19, 2024 14:00 (IST)

मिडिल ईस्ट के अहम देश ईरान और पाकिस्तान (Iran and Pakistan)के बीच तनाव पसरा हुआ है. भारत के साथ ईरान के संबंध सदियों पुराने हैं. एक दिलचस्प बात ये है कि ईरान के सर्वोच्च नेता  रहे आयतुल्लाह रूहुल्लाह ख़ुमैनी (Ayatollah Ruhollah Khomeini) का भारत से गहरा नाता है. उनके दादा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी (barabanki)के एक छोटे से गांव के  रहने वाले थे. NDTV इतिहास की इस पेशकश में जानिए  खुमैनी परिवार कैसे पहुंचा ईरान और कैसे न सिर्फ ईरान की दशा-दिशा बदल दी बल्कि वहां का सबसे ताकतवर नेता बन गए.