प्रकाशित: दिसम्बर 10, 2014 09:00 PM IST | अवधि: 41:48
Share
आज नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में तालियों की गड़गड़ाहट ने कुछ ऐसा कहा कि मैंने आखिरी वक्त में प्राइम टाइम का अपना विषय बदल दिया। इन तालियों की ऊर्जा हिन्दुस्तान और पाकिस्तान दोनों मुल्कों को छू रही थीं। तरोताज़ा कर रही थीं। ऐसे में आगरा में हिन्दू बनाम मुसलमान के झगड़े पर होने वाली बहसें अपने आप हाशिये पर चली गईं।