NDTV Khabar

दिल्ली को बारिश का इंतजार, सूखी यमुना नदी में हॉकी खेल रहे लोग

 Share

देश के कई हिस्सों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं वहीं दिल्ली को बारिश का इंतजार है. विडंबना देखिए कि पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. दिल्ली में हालत यह है कि यमुना कुछ जगहों पर सूख गई है. दिल्ली सरकार का कहना है कि हरियाणा ने दिल्ली के हक का पानी रोक लिया है, जिससे नदी सूख गई है. सूखी नदी में लोग हॉकी, गिल्ली-डंडा और अलग-अलग किस्म के खेल लोग खेल रहे हैं.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com