NDTV Khabar

"हॉकी में दोनों टीमें गोल्ड जीतकर लाएं", NDTV से बोले सांसद अनुभव मोहंती

 Share

बीजू जनता दल (BJD) के सांसद अनुभव मोहंती (Anubhav Mohanty) ने हॉकी की टीम के प्रदर्शन पर एनडीटीवी से कहा, "यह हमारे लिये बेहद खुशी की बात है. ओडिशा जिस तरह हॉकी को प्यार करती आया है जिस लेवल पर हॉकी को समर्थन दिया है, ओडिशा सरकार को बहुत बहुत धन्यवाद. उन्होंने कहा, "मैं महाप्रभु से प्रार्थना करता हूं कि दोनों टीम टोक्यो से गोल्ड जीत कर आए. मैं ओडिशा सरकार के स्पॉन्सर्ड की बात नहीं करता. हम हॉकी को सपोर्ट करते हैं. हॉकी प्लेयर को बढ़ाने में यकीन रखते है और जब हॉकी प्लेयर के छाती पर ओडिशा देखता हूं तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com