NDTV Khabar

राजस्थान कांग्रेस में जारी संकट के बीच राज्यपाल से मिले CM अशोक गहलोत | पढ़ें

 Share

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच शनिवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. बता दें कि इससे पहले 14 जुलाई को सीएम गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात थी. इससे पहले शनिवार को अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायकों के अपने पक्ष में होने का दावा किया. इसकी जानकारी खुद सीएम गहलोत ने तस्वीर शेयर करते हुए दी. गहलोत ने लिखा कि बीटीपी ने अपने मांग पत्र के साथ सरकार को समर्थन जारी रखने की घोषणा की है.



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com